Wednesday, 18 January 2012

धोनी की कप्तानी छीनना चाहते थे सिलेक्टर, वीरू ने 'बचाया'
मुंबई. इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन पर बीसीसीआई बेहद खफा है। इसलिए वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन करते समय चयनकर्ताओं ने ना कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राय ली और ना ही कोच डंकन फ्लेचर से कुछ पूछा। आमतौर पर टीम चयन के समय कप्तान और कोच की राय ली जाती है। लेकिन गुस्से से लाल चयनकर्ताओं ने वनडे ट्राइसीरीज के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं समझा। टेस्ट श्रृंखला के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। इसका पहला मैच 5 फरवरी को मेलबॉर्न में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता कप्तान धोनी से बेहद नाराज हैं। गत 15 तारीख को हुई बैठक के दौरान धोनी को कप्तान के पद से हटाने पर भी चर्चा हुई। टीम चयन के दौरान चीफ सिलेक्टर के श्रीकांत ने सिर्फ टूर पर टीम के साथ गए चयनकर्ता नरेंद्र हिरवानी से सलाह मशविरा किया। धोनी और फ्लेचर को मीटिंग में शामिल नहीं किया गया। इस मीटिंग में धोनी की कप्तानी पर भी बहस हुई। लेकिन चूंकि टीम के उपकप्तान वीरेंद्र सहवाग भी बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं, इसलिए धोनी की कप्तानी नहीं ली गई। हालांकि स्लो ओवर रेट के कारण लगे प्रतिबंध के बाद धोनी को एडिलेड टेस्ट से अपने आप बाहर होना पड़ा और टीम की कमान सहवाग को मिल गई।